उरई। कदौरा में शुक्रवार की रात चोरों ने परचून की एक दुकान में सेंध लगा दी।
प्राप्त समाचार के अनुसार कदौरा कस्बे के मोहल्ला सिद्धार्थ नगर में जितेंद्र कुमार परचून की दुकान चलाते हैं। रात में वह दुकान बंद करके घर चला गया था। सुबह आया तो उसे दुकान का ताला टूटा मिला। दुकान के अंदर से दो हजार रुपये की नगदी कैशकार्ड व परचून का सामान गायब मिला। चोरों ने लगभग 15 हजार रुपये का चूना उसे लगा दिया। उसने पुलिस में शिकायत दे दी है।






Leave a comment