उरई। आईआरजीएस की शिकायतों के निस्तारण में एक बार फिर जालौन परगने के उप जिलाधिकारी भैरपाल सिंह को अव्वल नवाजा गया है।
जानकारी के अनुसार जुलाई माह में जालौन तहसील क्षेत्र से जितनी भी शिकायतें आनलाइन दर्ज कराई गईं थीं। उन सभी का निस्तारण करा दिया गया है। इनमें से 25 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से 25 मुख्यमंत्री संदर्भ से, 5 भारत सरकार के पीजी पोर्टल से और 354 आन लाइन प्राप्त हुईं थीं।
इस उपलब्धि पर जहां भैरपाल सिंह को सभी की सराहना मिल रही है वहीं उन्होंने इसका श्रेय जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर के कुशल निर्देशन और अपने स्टाफ की कार्यकुशलता को दिया।






Leave a comment