उरई। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद में जालौन तहसील शाखा के लिए नये अध्यक्ष की नियुक्ति की घोषणा की गई है।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष रामप्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि पुष्पेंद्र शर्मा को तत्काल प्रभाव से परिषद की जालौन शाखा का तहसील अध्यक्ष घोषित किया गया है। उन्हें निर्देशित किया गया है कि वे परिषद के संविधान में निर्धारित पदों की व्यवस्था के अनुरूप एक सप्ताह के अंदर अपनी टीम बनाकर उनके समक्ष अनुमोदन के लिए प्रस्तुत कर दें। पुष्पेंद्र शर्मा को तहसील संगठन की बागडोर मिलने से उनके सहयोगियों में हर्ष की लहर दौड़ गई है।

Leave a comment