उरई। कार्य कुशलता के लिए पुलिसजनों को प्रोत्साहित करने को हर महीने कोप आफ मंथ का चुनाव करके उन्हें सम्मानित करने की आयोजना के बेहतर परिणाम समाने आये हैं। सोमवार को पुलिस अधीक्षक ने जुलाई महीने के लिए 21 पुलिसजनों को कोप आफ मंथ से नवाजकर पुलिस लाइन में प्रमाण पत्र वितरित किये।
सम्मानित किये गये पुलिसजनों में कोतवाली उरई के कां. आकाश जैन, महिला कां. रश्मि, डकोर थाने के उप निरीक्षक विनोद कुमार त्रिपाठी, कोटरा थाने के प्रधान आरक्षक मोतीलाल, जालौन कोतवाली के उप निरीक्षक शीतला प्रसाद, सिरसाकलार थाने के कां. राजेश कुमार, कुठौंद थाने के कां. योगेंद्र सिंह, माधौगढ़ थाने के कां. राहुल उपाध्याय, रामपुरा थाने के कां. नागेंद्र पटेल, गोहन थाने के कां. पुष्पेंद्र सिंह, रेढ़र थाने के कां. नागेंद्र सिंह, कैलिया थाने के कां. योगेंद्र कुमार, एट थाने के कां. रोहित कुमार, कंट्रोल रूम के सहायक परिचालक अश्वनी कुमार, पेशी कार्यालय उरई के कां. संजीव राजपूत, शिकायत प्रकोष्ठ के कां. वीर विक्रम, स्वाट टीम के कां. शैलेंद्र चैबे, चालक प्रदीप कुमार, कां. मनोज कुमार और सर्विलांस टीम के कां. धीरेंद्र कुमार शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक ने इस दौरान कोप आफ मंथ से अलंकृत किये गये पुलिसजनों की उन उपलब्धियों को भी बताया जिसकी वजह से उन्हें अतरिक्त सम्मान का हकदार समझा गया। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि इससे पुलिसजनों में अपने दायित्व को निभाने की होड़ पैदा होगी। जिससे विभाग का गौरव बढ़ेगा।






Leave a comment