उरई। गुम हो चुके मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने सोमवार को पुलिस लाइन सभागृह में 20 ऐसे लोगों को उनके मोबाइल वापस सौंपे। साथ ही उन्होंने मोबाइल की बरामदगी करने वाली अपने सहयोगियों की टीम की पीठ भी थपथपाई।
खोये मोबाइल वापस पाने वाले खुशकिस्मतों मेें अरविंद पाल, किशन, गुरमीत कौर, दिलीप व्यास, कां. अरविंद शर्मा, कां. रविनेश, शैलेंद्र कुमार, संजय जैसवानी, रामजी दुबे, यशवंत सिंह, प्रशांत, पंकज कुमार, ओमनारायण, सोनम, डा. नेहा गुप्ता, अंकुर, अंकिता सिंह, दिनेश कुमार, कां. संजय और कां. चंद्रपाल शामिल थे।
सर्विलांस सेल के प्रभारी मो. मतीन खां और उनकी टीम के सुएब आलम, गौरव बाजपेयी, धीरेंद्र कुमार, जगदीश चंद्र और पवन कुमार को पुलिस अधीक्षक ने शाबासी दी।

Leave a comment