उरई। मासिक अपराध समीक्षा बैठक में सोमवार को पुलिस अधीक्षक ने उन थानों के पेंच कसे जहां विवेचनाओं का अंबार पाया गया। उन्होंने वांछित और वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी की प्रगति का जायजा लिया। थाने के टाप अपराधियों को सूचीबद्ध करने के अभियान की भी जानकारी प्रत्येक प्रभारी से ली।
पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने आज पुलिस लाइन में सभी सर्किल अफसरों और कोतवाली, थाना प्रभारियों के साथ अपराध नियंत्रण को लेकर मैराथन अपराध समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होंने सभी बिंदुओं पर गहन जबाव तलब किया। अनसुलझे प्रमुख मामलों की भी सुरागरशी पर चर्चा की।
महिलाओं से जुड़े अपराध, एंटी रोमियो अभियान, बैंकों की सुरक्षा और यातायात सुरक्षा को लेकर भी समीक्षा बैठक में चर्चा हुई। अपर पुलिस अधीक्षक भी इसमें उपस्थित रहे।

Leave a comment