उरई। जालौन तहसील क्षेत्र के कुठौंद ब्लाक अंतर्गत कैथवा ग्राम पंचायत के लोगों ने प्रधान, सचिव व पंचायत मित्र पर भ्रष्टाचार को आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर जांच की मांग की है।
कुलदीप सिंह सेंगर, अमित बंसल, अवनीश दुबे, प्रवीण सेंगर, राजभइया दुबे, निर्भान सिंह, लाल सिंह, बब्बा दुबे, राजबहादुर दुबे, अतुल विश्वकर्मा आदि ने जिलाधिकारी को दिये शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि प्रधान नीरज कुमार, पंचायत मित्र विनोद प्रजापति के माध्यम से ग्राम निधि व विकास की योजनाओं में भारी भ्रष्टाचार कर रहे हैं। 4 वर्षों में उन्होंने कई घोटाले कर डाले हैं। जनसुनवाई पोर्टल भी इसकी शिकायत की गई है।






Leave a comment