उरई। कालपी रोड पर जालौन बाईपास को जोड़ने वाले फोरलेन के दोनों किनारे अतिक्रमण हटवाने के लिए लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं ने पुलिस को साथ लेकर अभियान चलाया। जिसमें कई पक्के निर्माण तोड़कर जगह खाली करा दी गई।
तीन दिन पहले जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने लोक निर्माण विभाग को फोरलेन के किनारे कालपी रोड पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये थे। तांकि भविष्य में सड़क के विस्तार के दौरान कोई कठिनाई न आये और फिलहाल यातायात सुचारू रह सके। इसी के अनुपालन के क्रम में मंगलवार को इंदिरा स्टेडियम से अनूप यादव के मकान तक अभियान चलाया गया।
इस दौरान पक्के निर्माण तक ढहा दिये गये। अभियान से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। हालांकि अभियान को एक खास बिंदु पर रोक दिया जाना भी चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसके लिए लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को आरोपों के कटघरे में खड़ा किया जा रहा है।






Leave a comment