उरई। सरकार द्वारा चलाये जा रहे तमाम जागरूकता कार्यक्रम के बाद भी एचआईवी पीड़ित रोगियों की संख्या थम नही पा रही है। हाल ही मेें कालपी क्षेत्र में दो मरीज एचआईवी संक्रमित पाये जाने से स्वास्थ महकमा चैकन्ना हो गया है।
विदित हो कि जनपद स्तर से एचआईवी पीड़ितों को दवा उपलब्ध कराने के लिए जिला मुख्यालय पर एआईटी सेंटर स्थापित है। इसी के साथ तहसील स्तर पर कालपी में भी वर्ष 2015 में आईटीसी कक्ष की स्थापना की गई। जिसमें गर्भवती महिलाओं के अलावा अन्य संदिग्ध रोगियों की भी एचआईवी जांच कराई जाती है।
कालपी में डेढ़ दर्जन एचआईवी संक्रमित संदिग्धों का परीक्षण किया गया जिनमें दो को संक्रमण होने की पुष्टि हो चुकी है। बाहरी क्षेत्र में वाहन चलाने वाले चालकों की संख्या एचआईवी संदिग्धों में ज्यादा है। फिलहाल संक्रमित पाये गये दोनों रोगियों के नाम गुप्त रखे गये है। उनकी निगरानी शुरू कर रिपोर्ट लखनऊ भेजी जा रही है।






Leave a comment