उरई। कुठौंद क्षेत्र में मिटटी का अवैध खनन जोरों से हो रहा है। ग्राम नाहिली में बीच गांव से जेसीबी के द्वारा अवैध खनन करके मिटटी से भरे ओवर लोड ट्रैक्टर निकाले गये जिसके कारण गांव की सीसी उखड़ गई तो ग्रामीण इसके विरोध में खड़े हो गये। बाद में खनन माफियाओं ने अपना रास्ता बदल दिया।
चर्चा इस बात की है कि जहां एक ओर ग्रामीणों को स्वयं अपने ही खेत से घर के लिए मिटटी उठाने पर परमीशन लेनी पड़ती है। तब जाकर एक दो ट्राली मिटटी बड़ी मुश्किल से वे निकाल पाते हैं वहीं प्रशासन की मिली भगत के कारण दर्जनों ट्राली अवैध खनन करके मिटटी ले जाने पर कोई रोक नही लग पा रही।

Leave a comment