उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम चौथ में सोमवार को देर शाम हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर जाने से उसकी चपेट में आकर एक युवक बुरी तरह झुलस गया।
विवरण के अनुसार उक्त ग्राम में शाम को राजकरण सिंह (23वर्ष) पुत्र शंकर सिंह मवेशियों से फसल को बचाने के लिए कटीला तार लगा रहा था उसी वक्त हाईटेंशन लाइन टूटकर उसके ऊपर आ गिरी। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। परिजन आनन-फानन उसको औरैया ले गये। जहां हालत अधिक गंभीर होने के कारण डाक्टर ने उसको बाहर के लिए रेफर कर दिया। अब उसे कानपुर में भर्ती कराया गया है।
विदित हो कि दो दिन पहले भी यहां हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर पड़ी थी। आये दिन इस क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरने के हादसे होते रहते हैं लेकिन बिजली विभाग के अवर अभियंता द्वारा कोई ध्यान नही दिया जा रहा है।
उधर लाइन टूटने के कारण सलेमपुर, नैनापुर, भदेख, शंकरपुर, बघावली, चौथ, हसनपुर, ऊमरी, मसगांव, धराना आदि दर्जनों गांवों में कल शाम से बिजली आपूर्ति ठप्प हो जाने के कारण हाहाकार मचा रहा।






Leave a comment