उरई। सर्प दंश से कुठौंद क्षेत्र में एक किशोरी की मौत हो गई।
कुठौंद थाना क्षेत्र अंतर्गत देवनपुरवा गांव में दामिनी (12वर्ष) पुत्री महेश शर्मा बीती रात अपनी बहन के साथ सो रही थी उसी समय सांप ने उसे डस लिया। परिजन अज्ञानता के कारण उपचार कराने की बजाय उसकी झांड़-फूंक कराते रहे। इस बीच उसके प्राण पखेरू उड़ गये।

Leave a comment