उरई। संत निरंकारी मिशन की आध्यात्मिक प्रमुख रहीं माता सविंदर कौर हरदेव के ब्रह्मलीन होने की सूचना मिलने से स्थानीय निरंकारियों में शोक की लहर दौड़ गई। अधिकांश निरंकारी उनके अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली रवाना हो गये हैं।
सोमवार को कालपी रोड स्थित निरंकारी भवन में शोक सभा आयोजित हुई जिसमें माता जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
मिशन के उरई प्रमुख संत राजीव महेंद्रू ने बताया कि माता सविंदर कौर का पार्थिव शरीर दिल्ली में समागम ग्राउंड नंबर-8 में रखा गया है जहां 8 सितम्बर तक उनके अंतिम दर्शन होगें। इसके बाद बुधवार को ही उनकी सुबह 8 बजे से महायात्रा शुरू होगी। अंतिम संस्कार दोपहर 12 बजे निगम बोध घाट पर सीएनजी दाहगृह में होगा।






Leave a comment