उरई। कालपी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मटरा में बीती मध्य रात्रि चार युवकों ने एक घर में घुसकर किशोरी को दबोच लिया और उसके साथ दुस्साहसिक घटना कर डाली। इस मामले में पुलिस ने युवकों के खिलाफ छेड़खानी का अभियोग पंजीबद्ध किया है। किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है।
भरोसेमंद सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने घटना में संलिप्त तीन युवकों को दबोच लिया है। लेकिन औपचारिक रूप से अभी इसकी जानकारी नही दी गई है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। किशोरी और आरोपीगण सजातीय बताये गये हैं। फिर भी गांव में एतिहात के तौर पर पुलिस को तैनात किया गया है। मामले की गहन छानबीन की जा रही है।

Leave a comment