कालपी-उरई। पर्यावरण को स्वच्छ करने और धरती के श्रंगार के लिए स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को जनपद में 22 लाख पौधे रोपित किये जायेगें। वन विभाग के जिम्मेदारों ने इसके लिए जंगलों में गडढे खोदकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
सोमवार को वन क्षेत्राधिकारी राकेश सक्सेना ने यह बताया कि पूरे प्रदेश में 9 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसी के तहत इमिलिया, जोल्हूपुर, शाहजहांपुर सहित कालपी सर्किल में वन विभाग की 68 हैक्टेयर भूमि पर शीशम, चिलबिल, सागौन आदि प्रजातियों के वृक्षों की पौध स्थानीय व्यास पौधशाला में तैयार कर लगाईं जायेगीं। उन्होंने बताया कि 7 रुपये प्रति वृक्ष के हिसाब से व्यास पौधशाला से पौधे विभिन्न विभागों को वितरित किये जा रहे हैं।
इस अभियान को सफल बनाने के लिए उप जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी, नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे और वन क्षेत्राधिकारी के साथ बैठक करके सारा खाका खींच चुके हैं। इसमें शासन द्वारा दिये गये एक व्यक्ति एक वृक्ष के नारे से भी सभी को अवगत कराने का फैसला लिया गया।
वन क्षेत्राधिकारी ने यह भी बताया कि एंटी भू माफिया अभियान के तहत खाली कराई गई सरकारी भूमि पर बड़े पैमाने पर पौध रोपण कराने की कवायद चलाई जा रही है। तांकि हरियाली को बढ़ाया जा सके और भविष्य में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की गुंजाइश खत्म की जा सके। छौंक मौजे में वन विभाग की 11 हैक्टेयर भूमि इस अभियान मे अतिक्रमण से मुक्त कराई गई थी। इसमें वृक्षारोपण के लिए गडढे कराकर तैयारी कर ली गई है।






Leave a comment