उरई । माधौगढ़ थाना क्षेत्र में चेकडैम में बह जाने से एक किशोर के डूब जाने की आशंका है । स्थानीय पुलिस ने कई घंटे मशक्कत की लेकिन पानी में उसका कोई पता नहीं चल सका । रात होने पर सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया । सुबह गोताखोरों को बुलवाया गया है ।

मंगलवार को दोपहर में ग्राम मींगनी के कुछ बच्चे गाँव के ही पास पहुज नदी के चेकडैम में नहाने गए थे । इस दौरान एक छोटा बच्चा डूबने लगा जिसे बचाने के लिए देवेन्द्र दोहरे का पुत्र अनूप( 13 वर्ष ) दौड़ा ।  इसमें जो बच्चा डूब रहा था उसे तो बचा लिया गया लेकिन अनूप बहाव में फंस गया जिससे उसका कोई पता नहीं चला ।

Leave a comment