उरई । मंगलवार की शाम रवीन्द्र नाथ टैगोर स्कूल के पास तीन युवकों के नाले के तेज वहाब में बह जाने से हड़कंप मच गया जिनमें से 2 को किसी तरह बचा लिया गया जबकि एक की डूब कर मौत हो गई । मृतक का नाम जितेंद्र पुत्र किशोरी लाल अहिरवार बताया गया है । खबर पा कर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुँच गई थी ।

Leave a comment