कोंच-उरई । बिना हेलमेट चल रहे दोपहिया वाहनों और बिना सीट बैल्ट के चार पहिया वाहनों के संचालन से आये दिन घटित होने बाली घटनाओं को रोकने के लिये लिये कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान छेड़ा जिसमें नाबालिग वाहन चालक पुलिस के निशाने पर रहे। बच्चों द्वारा की जा रही जिगजेग ड्राइविंग को रोकने तथा उन्हें हतोत्साहित करने के लिये पुलिस ने सख्ती दिखाई।

सोमवार की देर शाम बस स्टैंड तिराहे पर सीओ संदीप वर्मा एवं कोतवाल देवेन्द्र सिंह ने वाहन चैकिंग अभियान चलाया। तेज गति से वाहन चलाने बाले, नाबालिग वाहन चालकों वाईक पर ट्रिपलिंग के साथ चलने बालों को खासतौर पर निशाने पर रखा गया। चेकिंग में दर्जनों वाहन चालक गिरफ्त में आये, कुछ मनचले भी चंगुल में फंसे और कुछ ने रौब गालिब करने का प्रयास भी किया लेकिन पुलिस ने उनसे उन्हीं की भाषा में बात की और किसी को नहीं बख्शा। अभियान में कुछ छात्राओं को भी रोका गया जिन्हें पुलिस ने नियमानुसार चलने की ताकीद की। सीओ ने पकड़े गये नाबालिग बाइकर्स के अभिभावकों को मौके पर बुलाया और चेतावनी दी कि अगली दफा उनका पाल्य वाहन चलाते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही जरूर की जायेगी। उन्होंने अभिभावकों को यह भी ताकीद की कि नाबालिग बच्चों को वाहन कतई न दें। अन्य पकडे गये वाहनों के चालान काटे गये।

 

Leave a comment