कोंच-उरई । ग्यारह महीने पहले हुई चोरी की एक घटना में पुलिस द्वारा एफआईआर नहीं दर्ज करने के बाद पीडि़त ने कोर्ट का सहारा लेकर मुकदमा दर्ज करा दिया है। खास बात यह है कि इस मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद आरोप लगाया गया है। कस्बे के नया पटेल नगर निवासी अरुणकुमार निरंजन पुत्र रामदास ने न्यायालय के आदेश से कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराते हुये बताया है कि 28 सितंबर 2017 को परमानंद पुत्र बाबूराम निवासी गोबद्र्घनपुरा थाना रेंढर ने उसके घर में पचास हजार रुपया नकद तथा दस तोले सोने व चांदी के जेबर चुरा लिये थे।






Leave a comment