कोंच-उरई । पति के साथ बाइक पर जा रही एक महिला के साथ छेड़खानी किये जाने का मामला हुआ था जिसमें न्यायालय के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम कुदारी निवासी फुला पत्नी सुरेशकुमार ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा लिखाते हुये बताया है कि 17 जुलाई को अपने पति सुरेशकुमार के साथ बाइक पर अपने गांव जा रही थी तभी सेठ बद्रीप्रसाद महाविद्यालय के समीप गांव के ही कुंदन, दशरथ पुत्रगण रूपसिंह, करनसिंह, रूपसिंह पुत्रगण खेमराज, सोनादेवी पत्नी मोहरसिंह तथा राजू पुत्र मोहरसिंह ने उनकी बाइक रोक ली और उसके साथ गाली गलौल करते हुये अश्लील हरकत कर दी। बताया गया है कि इन दोनों पक्षों के बीच गांवदारी की कोई पुरानी रंजिश चली आ रही है।

Leave a comment