कोंच-उरई । बाइक से जा रहे एक व्यक्ति बाइक फिसलने के कारण जमीन पर गिर कर घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के दबोह निवासी जनकसिंह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बस्ती जा रहा था। जब वह बजरिया में पहुंचा तो अचानक ही उसकी बाइक फिसल गई और वह जमीन पर गिर पड़ा जिससे उसको काफी चोटें आईं। इलाज के लिये सीएचसी में भर्ती कराया गया था लेकिन हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।






Leave a comment