उरई। मजदूर की जमीन पर दबंग ने जबर्दस्ती शौचालय बनाना शुरू कर दिया। जब उसने आपत्ति की तो दबंग ने उसे और उसकी पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट कर डाली।
माधौगढ़ थाने के सिहारी निवासी वीरेंद्र कुमार का कहना है कि कौशल किशोर उसकी जमीन पर जबर्दस्ती शौचालय बना रहा था। उसके रोकते ही कौशल किशोर भड़क उठा और गाली-गलौज करते हुए उसे मारने दौड़ा। शोरगुल सुनकर उसकी पत्नी आई और उसने कौशल किशोर को ललकारा तो कौशल किशोर उस पर भी हमलावर हो गया।
वीरेंद्र कुमार का कहना है कि वह मजदूरी करके गुजारा चलाता है। परिवार में वह और उसकी पत्नी के अलावा कोई नही है। कौशल किशोर इसके कारण उसके साथ दबंगी की इंतहा कर रहा है। इस विवाद के बाद कई बार वह उसके साथ छेड़खानी और कपड़े फाड़ने का प्रयास कर चुका है। अपर पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच प्रभारी निरीक्षक माधौगढ़ कोतवाली को दे दी है।

Leave a comment