उरई। सिरसाकलार थाने के जहटौली में मंगलवार को देर रात एक ग्रामीण को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। हमलावर ने उसेे पहले चाकू मारा इसके बाद उस पर फायर कर दिया। हमलावर भी गांव का रहने वाला है। मामला अवैध संबंधों का बताया जा रहा है। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
बीती रात उक्त गांव में आरोपी मंगल खूंखार इरादे से प्रदीप के पास पहुंच गया और जब तक वह कुछ समझ पाता उसने प्रदीप पर चाकू से वार कर दिया। हालांकि प्रदीप ने चाकू का वार अपने हाथ में ले लिया जिससे उसे विशेष नुकसान नही हुआ। लेकिन मंगल इतने पर ही नही रुका। इसके बाद उसने प्रदीप का तमंचा से गोली मार दी। जिससे वह तड़पकर गिर पड़ा। उसे पहले जिला अस्पताल लाया गया लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से रेफर किये जाने के बाद मेडिकल कालेज झांसी में भर्ती कराया गया है। जहां वह उसकी हालत मरणासन्न है।
प्रदीप के बड़े भाई राजू की ओर से पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके बुधवार को मंगल को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक मंगल ने बताया है कि उसके प्रदीप की पत्नी से 3 वर्षों से संबंध थे। जिसके कारण वह अपने रास्ते से हटाना चाहता था। मंगल के पास से तमंचा और चाकू भी बरामद कर लिया गया।

Leave a comment