उरई। नेशनल हाइवे पर बाइक फिसल जाने से युवक घायल हो गया।
घटना एट थाना क्षेत्र में एनटीपीसी प्लांट के पास की है। उरई के मोहल्ला पाठक का बगीचा निवासी प्रमोद कुमार अवस्थी पुत्र गुरु नारायण अवस्थी बाइक से जा रहे थे। संतुलन बिगड़ जाने के कारण उनकी बाइक फिसल गई जिससे वे घायल हो गये। बाद में हाइवे की एंबुलेंस से उनको जिला अस्पताल लाया गया।

Leave a comment