उरई। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 0 से 10 वर्ष तक की बच्चियों का बीमा किया जा रहा है। जिसमें डाक विभाग द्वारा घर-घर जाकर बच्चियों को बीमित किया जा रहा है।
सिरसाकलार प्रतिनिधि के अनुसार शाखा डाकपाल अरविंद दुबे का कहना है कि हमारी शाखा में आधा दर्जन गांव है जिनमें जहटौली, गिगौरा, तरसौरपुरवा, खोड़न और सिरसा शामिल हैं। बीमा के लिए एक वर्ष में कम से कम ढाई सौ रुपया और ज्यादा से ज्यादा डेढ़ लाख रुपया जमा किये जा सकते हैं।
बच्ची की उम्र 21 वर्ष होने पर बीमा धन का भुगतान किया जायेगा। इसके तहत हर गांव में कम से कम 20 खाते खोल जायेगें।

Leave a comment