उरई। आटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत संकट मोचन मंदिर के पास एक गधे से मोटर साइकिल टकरा गई। जिससे उस पर सवार दो लोग घायल हो गये।
शिवकुमार (32वर्ष) अपने साथ चंद्रपाल (40वर्ष) निवासीगण मुस्ताक नगर कदौरा को लेकर किसी काम से उरई आये थे। काम खत्म होने के बाद वे वापस लौट रहे थे। संकट मोचन मंदिर के पास उनकी मोटर साइकिल के सामने एक गधा आ गया। जिससे टकराकर मोटर साइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना इतनी भयानक रही कि दोनों की हडिडयां टूट गईं।






Leave a comment