उरई। कोंच मार्ग पर गुरुवार को सुबह स्कूली वैन के टक्कर मारने से बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे के बाद वैन चालक भाग निकला।
हादसे के शिकार युवक कोंच से कालपी जा रहे थे। घटना गढ़र की पुलिया के पास हुई। कोंच कोतवाली के जवाहर नगर मोहल्ले के रहने वाले रवि अग्रवाल (28वर्ष) पुत्र सतीश कड़िया उर्फ पप्पू की अस्पताल पहुंचने के पहले ही मौत हो गई। जबकि उसके साथ बैठे कोंच के ही मोहल्ला गांधी नगर निवासी सचिन पुत्र रामकुमार दुबे और मोहल्ला पटेल नगर निवासी हरीओम गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें जिला अस्पताल से हालत नाजुक होने के कारण रेफर किये जाने के बाद मेडिकल कालेज झांसी ले जाया गया है।






Leave a comment