उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र में युवक का शव गांव के बाहर बबूल पर फांसी से लटका मिलने के कारण सनसनी फैल गई।
घटना ग्राम चौथ की है। युवक की ससुराल भी चौथ में ही थी। बताया जाता है कि वह शराब का भीषण लती था और नशेबाजी में घरवालों को परेशान करता था। गुरुवार को सुबह वह घर में कलह होने के बाद रस्सी लेकर निकला। घरवालों ने सोचा कि रोज की तरह वह औरैया मजदूरी करने जा रहा होगा। लेकिन बाद में जब उसके गांव के बाहर फांसी पर लटके होने की खबर आई तो घर में कोहराम मच गया। मृतक का नाम विमलेश (35वर्ष) पुत्र रामाधार कठेरिया बताया गया है। पुलिस ने खबर मिलने पर गांव पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

Leave a comment