उरई । पुलिस अधीक्षक ने 2 थाना प्रभारियों को बदलने के साथ एक बार फिर पुलिस प्रशासन में व्यापक फेर बदल किया है ।

बुद्धवार को पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने चुर्खी थाने के प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र कुमार त्रिपाठी को हटा कर अपराध शाखा से संबद्ध कर दिया है । कैलिया के प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह को चुर्खी का नया  प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है । सर्विलान्स सेल के प्रभारी मतीन खान को हाल में उनकी शानदार उपलब्धियों के मद्देनजर इनाम बतौर कैलिया का चार्ज सौंप दिया गया है । दूसरी ओर पुलिस लाइन से मनोज कुमार वर्मा गोहन थाने के प्रभारी निरीक्षक बना कर भेजे गए हैं ।

इसके अलावा शहर कोतवाली की मंडी चौकी के इंचार्ज महेश कुमार द्विवेदी को सर्विलान्स सेल का प्रभारी बना दिया है । उनके स्थान पर लोकेन्द्र त्रिपाठी को मंडी चौकी का प्रभारी बनाया गया है । पुलिस लाइन से अनिल कुमार को  कोतवाली कोंच में कानून व्यवस्था , अपराध और प्रशासन का अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया है । थाना माधौगढ़ से उप निरीक्षक अवधेश कुमार कोंच कोतवाली की खेड़ा चौकी के प्रभारी बना कर भेजे गए हैं । निरीक्षक राकेश कुमार और राम सहाय को लाइन से अपराध शाखा में भेजा गया है । संतोष कुमार सिंह प्रभारी आई जी आर एस बना दिये गए हैं ।

Leave a comment