उरई। माधौगढ़ थाना क्षेत्र के गोपालपुरा में एक ग्रामीण की अचानक उसके ऊपर दीवार भरभराकर गिर जाने से नीचे दबकर मौत हो गई।
शुक्रवार को उक्त गांव में भारत सिंह (45वर्ष) पुत्र छदामी बरसात की नमी के कारण खराब हुई घर की दीवार में मिटटी लगा रहा था तभी यकायक दीवार ढह पड़ी जिससे उसको संभलने का मौका नही मिल पाया। नतीजतन वह मलबे के नीचे दब गया। परिजन उसे आनन-फानन माधौगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया।






Leave a comment