उरई। एक और रोडवेज बस यात्री के साथ जहरखुरानी की घटना प्रकाश में आई है। दिल्ली से आ रही रोडवेज बस में जहर खुरानी का शिकार युवक अचेत पड़ा था। सुबह 6 बजे कोंच स्टैण्ड पर बस रुकने पर जब स्टाफ ने उसकी हालत देखी तो उसे अचेत हालत में ही नीचे उतारकर छोड़ दिया और बस लेकर चलते बना। बाद में बस स्टैण्ड के ढाला वालों ने 100 नंबर पर सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने उस युवक को उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवक के अचेत होने के कारण उससे कितने की लूट हुई यह पता नही चल सका है।






Leave a comment