उरई। जालौन कोतवाली क्षेत्र के कुठौंदा बुजुर्ग गांव में विद्युत करंट के कारण एक ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक का नाम जियालाल बताया गया है। खबर पाकर प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता उप निरीक्षक उमेश सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पंचनामा भरवाकर शव को सील कर दिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

Leave a comment