उरई। रामपुरा थाने के कंजौसा का रहने वाला एक राजमिस्त्री गुजरात के अहमदाबाद में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में विद्युत करंट का शिकार होकर दम तोड़ गया। मृतक मोहन निषाद (35 वर्ष) पुत्र अहिवरन निषाद की तीन छोटी उम्र की संताने हैं। शुक्रवार को उसका शव जब गांव लाया गया तो परिजनों में कोहराम मच गया। गांव वासियों में भी मातम देखा गया।

Leave a comment