उरई। नदीगांव थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन मोटर साइकिल में टक्कर मारकर भाग निकला हादसे में मोटर साइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया।
डांग खजुरी (मड़ैया) थाना नदीगांव निवासी मंगल कुशवाहा कन्हरी में त्रयोदशी भोज में शामिल होकर लौट रहे थे। पांड़े का डेरा सिकंदरपुर के पास उन्हें कोई अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भाग गया। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। खबर पाकर नदीगांव थानाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने 108 नंबर पर फोन किया लेकिन एंबुलेंस आने में देर लगती देख पहल करके उन्होंने निजी वाहन की व्यवस्था की और मंगल को कोंच सरकारी अस्पताल पहुंचाकर दाखिल करा दिया। थानाध्यक्ष की इस मानवीय कोशिश की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Leave a comment