उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र के हसनपुर में घर के बाहर सोते समय धारदार हथियार से किये गये हमले में घायल 65 वर्षीय जागेश्वर की आखिर मौत हो गई।
इस मामले में जागेश्वर की पत्नी ने शिवपूजन उर्फ गप्पू के ऊपर मुकदमा दर्ज कराया था। जबकि ग्रामीणों के मुताबिक वृद्ध पर उसी के दामाद ने हमला किया था जिसकी पिछले पांच वर्षों से उनकी अनबन चली आ रही थी। जागेश्वर की लड़की पांच वर्षों से उन्ही के पास रह रही थी। जिसकी विदा कराने के लिए दामाद बार-बार हसनपुर आकर झगड़ा करता था।

Leave a comment