उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र में आबकारी टीम ने एक घर से अवैध शराब का बड़ा जखीरा बरामद किया है। आपरेशन में पुलिस भी आबकारी टीम के साथ शामिल थी।
उक्त थाना क्षेत्र के ग्राम धरमपुरा में पूर्व सूचना पर आबकारी विभाग के निरीक्षक राजीव कुमार और कुठौंद थाने के एसएसआई दौलतराम शाक्य, दरोगा राकेश सिंह ने टीम के साथ पूर्व सूचना के आधार पर मुलायम सिंह यादव उर्फ पप्पू यादव के घर में दबिश दी। जिसमें चार पेटी गोवा स्पेशल ब्रांड की शराब पकड़ी गई। लेकिन मौके पर किसी को गिरफ्तार नही किया जा सका।






Leave a comment