उरई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय नावली में पैट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तत्वावधान में बेहतर पर्यावरण के लिए तेल बचत विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 40 बच्चों ने भाग लिया। अंकित प्रथम, कोमल द्वितीय और गजराज तृतीय स्थान पर नवाजे गये।
इसी क्रम में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज कुसमरा में किया गया। जिसमें 30 छात्र शामिल हुए। दीक्षा राजावत को प्रथम और काजल को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व माध्यमिक विद्यालय नावली के प्रधानाध्यपक उदय प्रताप और इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव का भरपूर सहयोग रहा।
गैस एजेंसी स्टाफ की तरफ से कौशल पुरी, प्रशांत श्रीवास्तव व गुडडू उपस्थित रहे। कार्यक्रम प्रबंधक डा. तेज प्रताप सिंह ने सभी का आभार जताया।

Leave a comment