उरई। जालौन में युवा अधिवक्ता हरीओम मिश्रा की पहल पर बिरिया सरकार पर एक वृक्ष, एक संकल्प स्लोगन के तहत 14 अगस्त को सुबह 8 बजे से वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन होगा।
इस सिलसिले में हरीओम मिश्रा एडवोकेट ने कहा कि एक वृक्ष के रोपण की अवधारणा केवल वृक्ष स्थापित करने तक सीमित नही होनी चाहिए बल्कि वृक्ष की स्थापना के बाद उसका संरक्षण ही वृक्षारोपण का असल उददेश्य है। उन्होंने जालौन नगर के समस्त बाशिंदों से इसके लिए निर्धारित तीन केंद्रों पर 13 अगस्त दोपहर 12 बजे तक रजिस्ट्रेशन करा लेने की अपील की।






Leave a comment