उरई। आर्थिक तंगी के चलते एक ग्रामीण ने फांसी पर लटककर अपनी जान दे दी। घटना रामपुरा थाना क्षेत्र के छोटी बेड़ गांव की है।
उक्त ग्राम निवासी नरेश दोहरे (55वर्ष) आर्थिक तंगी के कारण बेहद परेशान रहता था। उसके दो लड़कियां और एक लड़का है। पुत्र की शादी हो चुकी है। इतने बड़े परिवार का गुजारा चलाने के लिए उसके पास कोई जरिया नही था। गृहस्थी की रोजाना की जददोजहद से ऊबकर शनिवार को वह फांसी पर झूल गया। खबर मिलने पर थानाध्यक्ष लाखन सिंह मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर उन्होंने पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

Leave a comment