
* बोले एसआई योगेश, यातायात के नियमों का पालन पुलिस से बचने को नहीं, अपने को सुरक्षित रखने के लिये
* ‘कौन बनेगा नन्हा कलामÓ प्रतियोगिता में स्थान पाने बाले बच्चों का हुआ सम्मान
कोंच-उरई । सागर चौकी प्रभारी एसआई सर्वेशकुमार ने कहा कि प्रतिभाओं को निखारने के लिये समय समय पर उनका सम्मान होते रहना चाहिये, ये सम्मान उन्हें बेहतर से और बेहतर करने में ऊर्जा देता है। बच्चे छोटा सा ही सम्मान पाकर उत्साहित हो उठते हैं और कठोर परिश्रम के लिये प्रेरित होते हैं। यह बात उन्होंने एट रोड स्थित पं. रामस्वरूप रावत मेमोरियल इंटर कॉलेज में आयोजित ‘कौन बनेगा नन्हा कलामÓ प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त बच्चों को सम्मानित करते हुये कही।
विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सागर चौकी प्रभारी ने बच्चों से कहा कि वे पढ लिखकर एक अच्छे नागरिक बनें और अपने विद्यालय तथा नगर का नाम रोशन करें। एसआई योगेश पाठक ने विद्यार्थियों और विद्यालय परिवार को संबोधित करते हुये कहा कि लोग यातायात के नियमों का उल्लंघन करने में शान समझते हैं। यातायात नियमों का पालन पुलिस से बचने के लिये नहीं बल्कि खुद को सुरक्षित घर वापिस पहुंचाने के लिये करें। अवयस्क बच्चे कोई वाहन न चलायें और जो 18 वर्ष या इससे ऊपर हैं वे हैलमेट और फोर व्हीलर चलाते समय सीट वैल्ट का प्रयोग अवश्य करें तथा अपना ड्राइविंग लाइसेंस जरूर बनवा लें। उन्होंने डिजिटल वालंटियर के सम्बंध में भी विस्तार से बताया। विद्यालय के संस्थापक सदस्य विजय रावत ने कहा कि विद्यालय परिवार हमेशा शासन की व्यवस्थोंमें सहयोगी रहता है। समारोह का संचालन प्रवक्ता पत्रकार ओमप्रकाश उदैनिया ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य ब्रजेन्द्र झा, अमित तिवारी, सचिन झा, प्रमेन्द्र उपाध्याय, आशीष कुमार मिश्रा, पुनीत निरंजन, शालिनी गुप्ता, प्रज्ञा चतुर्वेदी, गीता राठौर, दिनेश पटैरिया, पुष्पेन्द्र विश्वकर्मा, अमनकुमार, पंकजकुमार, लोचनसिंह, अजितसिंह, रामदास प्रजापति, संतराम वर्मा आदि उपस्थित रहे।






Leave a comment