उरई। केंद्र और राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध के लिए प्रांतीय आवाहन पर समाजवादी पार्टी द्वारा 20 अगस्त को तहसील मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन को कामयाब बनाने के लिए पार्टी की स्थानीय इकाई पूरे जोर-शोर से रणनीति तैयार करने में जुटी है।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव दादी ने इस बाबत 13 अगस्त को इकलासपुरा स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रातः 9.30 बजे से बैठक आहूत की है। जिसमें वर्तमान पदाधिकारियों के अलावा पूर्व सांसद, पूर्व विधायक गण, पूर्व जिलाध्यक्ष अन्य पूर्व पदाधिकारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्य जिला पंचायत, ब्लाक प्रमुख, सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व प्रमुख कार्यकर्ता आमंत्रित किये गये हैं।






Leave a comment