उरई। किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सवित मलिक ने मोहन सिंह सिकरवार को जिले की बागडोर सौंपी है।
रामपुरा थाने के ग्राम टीहर निवासी मोहन सिंह सिकरवार कुशल संगठनकर्ता हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें जिलाध्यक्ष बनाने का नियुक्ति पत्र जारी करते हुए कहा कि उनसे अपेक्षा है कि वे जिले के कोने-कोने में किसानों और मजदूरों को लामबंद करके उनके अधिकारों के लिए सशक्त लड़ाई छेड़ने की भूमिका निभायेगें।

Leave a comment