उरई। स्वाधीनता दिवस पर कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने ध्वजा रोहण के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उनसे ईमानदारी और निष्ठा के साथ जनसेवा की अपील की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे इस गुरुतर दायित्व को अनुभव करें और अपनी कार्यशैली से जनमानस की निगाह में प्रशासन को खरा साबित करें।
पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने झंडा रोहण किया। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि स्वाधीनता को सुरक्षित रखने में पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण हैं। आजादी की नीव को खोखला करने वाले अपराधियों और अराजक तत्वों के खिलाफ पुलिस द्वारा मुस्तैदी से कार्रवाई की जरूरत हैं। उन्होंने कर्तव्य निष्ठ अधिकारियों और जवानों की सराहना की और विभाग के सभी लोगों से उनका अनुकरण करने की अपील भी की।
सभी सरकारी कार्यालयों में विभागाध्यक्षों ने झंडा रोहण किया। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुंए।

Leave a comment