आटा-उरई। महानिरीक्षक निबंधन व जिले के लिए उत्तर प्रदेश शासन की नोडल अधिकारी मिनिस्ती एस. ने बुधवार को स्वतंत्र दिवस पर यहां के पक्का तालाब स्थित मैदान में पोध रोपण किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी मन्नान अख्तर, जिला विकास अधिकारी मिथलेश सचान, खंड विकास अधिकारी कदौरा एके सिंह भी उपस्थित थे।
नोडल अधिकारी ने तालाब के जीर्णोद्धार व वृहद वृक्षारोपण के लिए ग्राम प्रधान सत्य नारायण वर्मा की सराहना की। ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने जिले के अधिकारियों को निर्देश दिये कि पक्का तालाब में बिजली पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करें जिससे गर्मी के मौसम में पौधों को संरक्षित किया जा सके।
इस मौके पर आटा सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप तिवारी, पंचायत मित्र राकेश प्रजापति, भाजपा के युवा नेता अखिल तिवारी, प्रतीक तिवारी, अमित तिवारी आदि भी उपस्थित रहे।

Leave a comment