जालौन-उरई। नगर में स्वाधीनता का पर्व गरिमा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर निकाली गई तिरंगा यात्रा आकर्षण का केंद्र रही।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ तकिया चैराहा से हुआ जो बड़ी माता मदिर, झंडा चैराहा, बिजली घर और बस स्टैण्ड से होती हुई गांधी स्मारक पहुंची जहां यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान देश-भक्ति से ओतप्रोत नारे और गाने रास्तें भर गूंजते रहे।
यात्रा में शहर काजी मौलाना साबिर, मौलाना इरफान, इमरान अंसारी, इमरान सईद, साजिद खान, इकरार राईन, रिजवान सिददीकी, आफताब अहमद, सल्तान अहमद, जैद सिददीकी, आमिर खान, सूफी फिरोज बाबा, जावेद सिददीकी, इरशाद अंसारी, आमिर कुरैशी, गोलू खान, गिरीश द्विवेदी, सोमिल याज्ञिक, मंटू मिश्रा, गुडडू अंसारी, सोहिल खान सरसई, मोहत्सिन अंसारी, जीसान अंसारी, हुजैफा सिददीकी, छोटू सिददीकी आदि साथ रहे।
उधर गोविंदेश्वर मंदिर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जिसमें वरिष्ठ कार्यकर्ता भगवानदास जी साहू ने ध्वजारोहण किया। प्रमुख लोगों ने अपने विचार रखे। विनय दीक्षित एडवोकेट, शशिकांत दुबे आचार्य, सुनील दुबे एडवोकेट, गुडडू महाराज, शिवशरण तिवारी पूर्व नगर अध्यक्ष, वाजस्पिति मिश्रा पूर्व नगर अध्यक्ष, अनिल मित्तल पूर्व नगर अध्यक्ष, महेंद्र सिह चंदेल, बजरंग दल के जिला संरक्षक मनुराज तिवारी विचार व्यक्त करने वालों में मुख्य रहे। संचालन कैलाश पाटकार के किया। श्रवण श्रीवास्तव, प्रतापवीर सिंह गौर, दीपक श्रीवास्तव, अन्नू शर्मा, रविशंकर पाटकार, योगेंद्र राठौर, रामदास जाटव, महेश सोनी बबलू, आशीष द्विवेदी, सिंटू महाराज, राधेश्याम मिश्रा, दिनेश लोहिया आदि एक सैकड़ा लोग मौजूद थे।

Leave a comment