उरई। घर की छत पर सो रहे युवक को रात में विषैले सांप ने डस लिया। उपचार के लिए मेडिकल कालेज झांसी ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
ग्राम सिरसाकलार में रवि भास्कर (26वर्ष) पुत्र बाबू भास्कर मंगलवार को रात में अपनी छत पर सो रहा था कि उसे किसी जहरीले सांप ने काट लिया। जिससे वह चींख पड़ा। घरवालों ने तत्काल उसे संभाला। उसे पहले स्थानीय डाक्टर को दिखाया गया। लकिन सुधार की बजाय एक घंटे बाद जब वह बेहोश हो गया तो वे आनन-फानन उसे गाड़ी से जिला अस्पताल लेकर आये। लेकिन डाक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति देखकर उसे मेडिकल कालेज झांसी के लिए रेफर कर दिया। पर झांसी पहुंचने के पहले रास्ते में ही उसके प्राण पखेरू उड़ गये। बाद में जब उसे मेडिकल कालेज अस्पताल में उतारा गया तो देखते ही डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a comment