कदौरा-उरई। कस्बे में जश्ने आजादी के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ-साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये जिनमें देश के लिए सब कुछ कुर्बान कर देने का संकल्प लिया गया।
नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष जमीर आलम ने समस्त सभासदों व सभ्रांत नागरिकों की उपस्थिति में ध्वजारोहण कर अपने वक्तव्य में स्वाधीनता संग्राम की विभूतियों को याद किया इसके बाद अंबेडकर स्थल पर पौध रोपण किया गया। महंत भगवत विशाल इंटर कालेज में बच्चों ने कतार बद्ध होकर नगर में रैली निकाली जिसमें प्रधानाचार्य रामनाथ सुमन व शिक्षक विकास कुमार अनीस सहित स्टाफ भी शामिल रहा। राजकीय इंटर कालेज में उत्तम कुमार निरंजन ने ध्वजारोहण किया जिसके बाद बच्चों ने राष्ट्र भक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। बाद में भाजपा नेता ज्ञान सिंह भदौरिया और जगत नारायण विश्वकर्मा के साथ प्रधानाचार्य ने विद्यालय परिसर में पौध रोपण किया। थाना कदौरा में निरीक्षक प्रमोद कुमार ने दरोगा प्रकाश दुबे, विजय प्रताप, गंगा सागर, रामनरेश यादव, प्रधान आरक्षी बलवीर सिंह, राहुल सचान, आरक्षक राजकुमार शर्मा आदि सुसज्जित वर्दी में मौजूद समस्त स्टाफ के बीच ध्वजा रोहण कर तिरंगे को सलामी दी। थाना परिसर में वृक्षा रोपण भी किया गया। वीर सिंह इंटर कालेज में प्रबंधक योगेंद्र सिंह, कन्या महाविद्यालय में प्रबंधक अनीस खान, स्व. गफूर खां महाविद्यालय में मो. याकूब खां और क्षेत्रीय सहकारी समिति में अध्यक्ष ज्ञान सिंह भदौरिया ने ध्वजारोहण किया।






Leave a comment