उरई। रामपुरा ब्लाक के जसुआपुर में प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य ने इंतहा कर दी। स्वाधीनता दिवस पर झंडा फहराने के निर्धारित समय के एक घंटे बाद तक जब वे नही पहुंचीं तब प्रधान प्रतिनिधि ने झंडा रोहण किया।
उक्त विद्यालय में रंजीत सिंह प्रधानाचार्य हैं। उनके बारे में बच्चे बताते है कि अधिकांशतः महीने में एक-दो दिन आते हैं लेकिन वर्तमान बीएसए के राज में जिले में बेसिक शिक्षा की चैपट हालत के चलते उनके पूरे दिनों की हाजिरी भर जाती हैं। लेकिन फिर भी उम्मीद नही थी कि स्वाधीनता के राष्ट्रीय पर्व तक की अवमानना अपनी आराम तलबी के लिए करने से प्रधानाचार्य बाज नही आयेगें।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रेम सिंह गौतम 7 बजे सुबह ही स्कूल पहुंच गये थे उन्होनें सारी व्यवस्था करा दी थी। लेकिन प्रधानाचार्य का 9ः00 बज जाने के बावजूद दूर-दूर तक कोई पता नही था। अंततोगत्वा प्रेम सिंह गौतम ने ही ध्वजारोहण किया। इस दौरान पूर्व प्रधान चंद्रशेखर मिश्रा, मुन्नीलाल भास्कर, रोजगार सेवक गोविंद सेंगर, महेंद्र अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे।






Leave a comment