उरई। रामपुरा थाने के ऊमरी कस्बे में एक वृद्ध की मौत बिजली का करंट लग जाने से हो गई।
ऊमरी में चैनशाह दोहरे (68वर्ष) की छत से बिजली की घेरलू लाइन निकली है जो काफी नीचे तक लटकी हुई है। गुरुवार को चैनशाह किसी काम से जब छत पर पहुंचे तो लाइन उनको टच हो गई जिससे उन्हें तेज करंट लगा और नीचे सीसी रोड पर गिर पड़े और वही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।






Leave a comment