उरई। ओम कंप्यूटर सेंटर पर स्वाधीनता दिवस की 72वीं वर्षगांठ पर सुनील हिन्दुस्तानी, युसुफ अंसारी, सरदार ईश्वर सिंह, गंगा प्रसाद यादव और सत्यभान ने मिलकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद राष्ट्रीय गान गाया गया। ओम कंप्यूटर सेंटर की मैनेजर गिरजा देवी ने अतिथियों का बैज लगाकर सम्मान किया।
वरिष्ठ समाजसेवी युसुफ अंसारी ने इस अवसर पर कहा कि महान विभूतियों के अथक संघर्ष और बलिदानों से देश को आजादी मिली है। जिसका महत्व हमेशा ध्यान में रखा जाना चाहिए। कोई ऐसा कार्य नही किया जाना चाहिए जिससे आजादी की नीव खोखली होती हो।
कामन सर्विस सेंटर के जिला प्रभारी प्रवीण कुशवाहा, युवा नेता मोहम्मद शादाब खान और कल्पना परिहार ने भी विचार प्रकट किये। अंत में सेंटर के प्रबंधक सुनील हिन्दुस्तानी से सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में आलोक पाल, राजा बुंदेला, ज्योति परिहार, अंकित वर्मा, हामिद खान, सत्यम यादव, सौरभ याज्ञिक, यतेंद्र प्रताप सिंह, गोविंद नामदेव, अमित भदौरिया, ताज आलम, तरुण यादव, रानी देवी, सहेंद्र कुमार, अशीष रजक, सौरभ चैरसिया, अशोक राठौर आदि भी उपस्थित रहे।

Leave a comment